अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एसडीएम निजामाबाद ने किया फल व मीठा का वितरण

186 Views

फरिहा आजमगढ़ l
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा इनामपुर में स्थित गोविंद संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध जन आवास वृद्ध आश्रम में आज 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया l मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम निजामाबाद संत रंजन श्रीवास्तव और समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, सिविल जज आजमगढ़ श्री धनंजय कुमार मिश्र वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों में फल मिष्ठान एवं वस्त्र का वितरण किया l
वही ACMO डॉक्टर अजीज व डॉक्टर मनीष त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी रानी सराय के नेतृत्व में समस्त चिकित्सीय टीम ने रविवार को सुबह ही पहुंचकर वृद्ध आश्रम में रह रहे 91 बृद्धजनों का चिकित्सीय परीक्षण किया उसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम के शुरुआत में एसडीएम निजामाबाद संत रंजन श्रीवास्तव व समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके शुरू किया तत्पश्चात सभी वृद्ध जनों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बयो वृद्ध सम्मान पत्र व अंग वस्त्र देकर एसडीएम निजामाबाद में सम्मानित किया वही कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सेक्रेटरी प्रिया अग्रवाल व पूरी टीम और रोटरी क्लब के सेक्रेटरी अमरनाथ अग्रवाल व पूरी टीम के नेतृत्व में आश्रम को 10 कुर्सी और बृद्धजनो को वस्त्र , खाने की सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया l कार्यक्रम के अंत में संस्था के अधीक्षक श्याम पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *