अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ में व्यापारी दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया ।इस क्रम में व्यापारियों का एक दुपहिया वाहन जुलूस नगर के सदर बाजार से जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल के नेतृत्व में आन लाइन व्यापार बंद करो व्यापारी एकता जिंदाबाद संदीप बंसल जिंदा बाद व्यापारी दिवस जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पूरे नगर की परिक्रमा मिर्ज़ाहादी पूरा शहादत पूरा होते हुए भीटी स्थित दिनेश बरनवाल के कार्यालय पहुंचकर सम्मान समारोह के रूप में परिवर्तित हो गया। व्यापारी दिवस के अवसर पर जनपद के महान विभूतियों को उनके सामाजिक व्यापारिक धार्मिक तथा पर्यावरण चिकित्सा के साथ साथ शैक्षिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य सभा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी देवप्रकाश राय कृष्ण कांत मिश्र हरिहर गुप्त डा पवन मद्धेशिया शैलेन्द्र यादव अब्दुल कलाम भाई ऋचा अनिषेक चंद्र पति साहनी राजेश श्री वास्तव जमाल अख्तर अर्पण को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अजहर फैजी आनंद कुमार एकबाल अहमद महातम यादव तथा सुभाष चंद्र कन्नौजिया नीरज अग्निवेश गामा यादव अजमल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर व्यापारी दिवस की बधाई दिया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक मद्धेशिया अंजनी मद्धेशिया अजय मिश्र अनिल शर्मा संजय सर्राफ राजेश गुप्ता हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार राधेश्याम वर्मा राम तीरथ मुन्नू बरनवाल प्रभाकर सिंह जफर बाबुल रामचरण यादव डा जय प्रकाश यादव विशाल मद्धेशिया प्रदीप जायसवाल गिरीश चंद्र मद्धेशिया समेत लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में युवा अध्यक्ष अजहर फैजी ने सभी व्यापारियों को व्यापारी दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया ।


