244 Views
मेहनगर,आजमगढ़। पिछले कई दिनों से मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया था कि अगले तीन-चार दिनों मे बरसात होने की संभावना है। रविवार के दिन बादल और सूर्य के मध्य लुका छुपी का खेल होता रहा और ठंड हवाएं भी तीव्र गति से चलने लगी जिन लोगों ने अपने गर्म कपड़ों को रख दिया था उन लोगों ने पुनः ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया माना जाता है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार से अटखेलियां खेलती रहेगी। इंटरनेट के द्वारा 50 परसेंट बरसात होने की संभावना भी बताई जा रही है।

