अत्यधिक बिजली कटौती से लोग हैं खासा नाराज

63 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। क्षेत्र में रासेपुर फीडर से आए दिन अघोषित बिजली कटौती से लोग हैं खासा नाराज। एक तरफ उर्जा मंत्री एके शर्मा ने आदेशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए परंतु क्षेत्र के रासेपुर फीडर से आए दिन फॉल्ट या हाफ बिजली और कभी-कभी पूरी रात बिजली नहीं रहने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश है लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। क्षेत्र के बैजनाथपुर ग्राम सभा में लगभग 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जहां पर लोगों के घरों में उजाले तक नहीं हो रहे हैं पहले केरोसिन तेल मिलता था पर आब केरोसिन तेल भी नहीं मिलता जिससे लोग अपने घरों में लालटेन तक जला सके ट्रांसफार्मर के जले होने की लिखित सूचना दी जा चुकी है परंतु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब हमने यहां के अवर अभियंता से संपर्क करना चाहा तो कई बार फोन मिलाने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसी क्षेत्र के पट्टी ग्राम सभा में बिजली का केबल नीचे लटका हुआ जिससे किसी अनहोनी होने की आशंका है इसकी सूचना भी दी जा चुकी है पर अभी तक ग्रामीणों के अनुसार केबल सही नहीं किया गया। क्या यह ऊर्जा मंत्री के आदेशों के विपरीत कार्य नहीं हो रहा?लोगों का कहना है कि बिजली का बिल हम समय से जमा करते हैं फिर भी हमें बिजली नहीं मिल रही बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहें,बरसात के वजह से कीड़े मकोड़े का डर लगा रहता है, मच्छरों की प्रकोप से टाइफाइड मलेरिया जैसे रोग पनप रहे हैं,परंतु बिजली विभाग के लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा। अब देखना है कि बिजली व्यवस्था कब तक दुरुस्त की जा रही है। सूचना देने वालों में, एस के सिंह,शमशेर बहादुर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विनोद शंकर श्रीवास्तव, अजय सिंह, संजय सिंह, कमल स्वरूप श्रीवास्तव,आदि लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *