अयोध्या धाम में श्री राम लला के विराजने के अवसर पर आयोजित श्री रामोत्सव के अंतर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग मऊ में प्रातः काल से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए । इसी क्रम में सर्व प्रथम मंदिर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र श्री हनुमंते नमो नमः के जाप से प्रारंभ किया गया।इसके पश्चात बब्बन सिंह अजय मिश्र तथा आनंद गुप्त द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया।पाठ के बाद अर्जुन राजभर तथा महाराज जी द्वारा सुंदर भजन
तेरे मन में भी राम मेरे मन में भी राम
पत्ते पत्ते पर समाए मेरे राम है मेरी सांसों में समाए घनश्याम है। गाया गया। अंत में मंदिर समिति के प्रमुख श्री राम लोहिया ने बताया कि आगामी 22जनवरी सोमवार को प्रातः 8बजे से श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ प्रारंभ होगा। पुनः एल ई डी द्वारा अयोध्या के रामोत्सव का सीधा प्रसारण होगा तथा झाकियों का दर्शन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग द्वारा दोपहर में थाना दक्षिण टोला में शाम शहादत पुरा में श्री सुंदर काण्ड पाठ किया जाएगा ।
रात्रि प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
पाठ में मुख्य रूप से संजय सर्राफ विनोद गुप्त डा रमेश कुमार ओम प्रकाश प्रजापति शिवकुमार गुप्त रघुनाथ चौहान अनिल शर्मा जे एन सिंह मनोज चौबे प्रह्लाद गुप्ता सविता साहनी संजय गुप्ता अनिल शर्मा पंकज राज भर अभिषेक शर्मा मोती लाल समेत पचासों भक्त गण मौजूद रहे ।



