अयोध्या राम जन्मभूमि एवं हनुमानगढ़ी में 15 से 17अप्रैल तक प्रशासन की तरफ से नया शेड्यूल जारीसूत्रों से मिली खबर के अनुसार

169 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

अयोध्या।
भगवान राम के मंदिर के बाद अब हनुमानगढ़ी का भी दर्शन शेड्यूल के अनुसार किया गया जारी, रामनवमी को देखते हुए 15 से 18 अप्रैल तक जारी किया गया दर्शन का शेड्यूल।
15 अप्रैल से लागू हो जाएगा नया दर्शन शेड्यूल,हनुमानगढ़ी पर प्रातः 3:00 से 4:00 बजे तक होगी हनुमान जी की आरती पूजा और श्रृंगार,प्रातः 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा दर्शनार्थियों का प्रवेश,दोपहर 12:00 से 12:20 तक बंद रहेगा मंदिर का पट।
भोग और आरती के लिए दर्शन प्रवेश किया जाएगा प्रतिबंधित, शाम 3:00 बजे से 3:20 तक आरती पूजा हेतु दर्शन किया जाएगा बन्द।
संध्या आरती हेतु रात्रि 10:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रवेश श्रद्धालुओं का रहेगा बाधित।
रात 11:30 पर हनुमानगढ़ी पर होगी शयन आरती, शयन आरती के बाद बंद कर दिया जाएगा हनुमानगढ़ी कपाट।श्रद्धालुओं के लिए रामनवमी के दिन स्पेशल होगी व्यवस्थाएं राम भक्तों के लिए रहेगी लागू, रामनवमी 17 अप्रैल को रात 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा हनुमान जी का दर्शन पूजन और आरती का दौर, सुबह 3:30 पर दर्शनार्थियों का प्रवेश, दर्शन शुरू, दोपहर 11:45 से 12:20 तक भगवान राम के जन्म आरती के लिए हनुमानगढ़ी का कपाट रहेगा बंद।
रामनवमी को शाय काल की आरती होगी 3:00 से 3:20 तक, रात 10:00 बजे 10:30 बजे तक होगी संध्या आरती संध्या आरती में भी प्रवेश रहेगा बंद, रात 11:30 बजे हनुमान लला का पट हो जाएगा आमजन के लिए बंद, हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने जारी किया नया दर्शन शेड्यूल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *