अलवर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह प्रजापति आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान के प्रदेश महासचिव होंगे

161 Views

अलवर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह प्रजापति आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान के प्रदेश महासचिव होंगे
आइडियल पत्रकार संघटन प्रदेश इकाई राजस्थान को मजबूती प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह प्रजापति को आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है l प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह जादौन, तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की संस्तुति पर तथा राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी, शोएब आलम एवं विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया की राजस्थान इकाई को मजबूत बनाने में वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए शक्ति सिंह प्रजापति को पदोन्नति करते हुए जिला अध्यक्ष अलवर के पद से प्रदेश महासचिव राजस्थान के पद पर मनोनीत किया गया है। अजय कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारी का भी विस्तार यथाशीघ्र किया जाएगा। तथा राजस्थान के सभी जिलों की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा शक्ति सिंह प्रजापति नवनियुक्त महासचिव राजस्थान को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *