अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर

304 Views

अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत बोगरिया बाजार से मानपुर मठिया से होते हुए सिंहपुर नहर के रास्ते तक जाने वाली लिंक रोड जो देवकली नहर पर जाकर मिलती हैं।इसी मार्ग पर सुप्रसिद्ध पौहरी बाबा धाम भी है। जहां प्रत्येक दिवस भक्तों का ताता लगा रहता है। इसी मार्ग में कुछ लोगों ने अवैध रूप से अपने मकान के आगे जगह घेर रखा था। जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी मेहनगर से की गई थी। जिसको गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आज प्रशासन ने जेसीबी द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए स्थान को खाली कराया। इस अवरोध के वजह से बड़ी गाड़ियां इस रास्ते से गुजर नहीं पाती थी जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर अधिक संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे साथ ही साथ आला अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *