आइडियल इंडिया हिंदी दैनिक समाचार पत्र का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न
पूर्वांचल से कई जनपदों से आए हुए पत्रकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र रहे मुख्य अतिथि
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा प्रमोद वाचस्पति जौनपुर
आइडियल इंडिया न्यूज़ ग्रुप द्वारा संचालित हिंदी दैनिक समाचार पत्र “आइडियल इंडिया” का प्रथम स्थापना दिवस 15 मई सन 2023 सोमवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में अनेक जनपदों से आए हुए संपादक एवं पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति में हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या से पधारे वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मौर्या द्वारा मां सरस्वती के वंदना से प्रारंभ हुआ। मंचासीन मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा सुनील कुमार ,दीवानी न्यायालय के मध्यस्थता अधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह, आजमगढ़ जनपद से पधारे आइडियल इंडिया के मुख्य संपादक संजय कुमार पांडे सहित, कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे नेहरू बालोद्यान ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक, महान शिक्षाविद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तथा “आइडियल इंडिया” समाचार पत्र के संरक्षक डॉक्टर सी डी सिंह को माल्यार्पण अंगवस्त्रम के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में समाचार पत्र निकालना, वह भी दैनिक समाचार पत्र, बहुत ही साहसिक एवं संघर्ष पूर्ण कार्य है। पत्रकार और समाचार पत्र एक दूसरे के पूरक होते हैं। जिस तरह से पत्रकारिता करना एक दुरूह कार्य है ,ठीक उसी प्रकार समाचार पत्र निकालना और प्रकाशित करते रहना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुनील कुमार ने ‘आइडियल इंडिया” समाचार पत्र के प्रथम स्थापना दिवस को इतने अच्छे ढंग से मनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतना अच्छा कार्यक्रम यदि प्रथम स्थापना दिवस पर किया जा रहा है तो इससे लगता है कि “आइडियल इंडिया” की टीम बहुत ही सशक्त एवं उत्साही है !मैं इसके उत्तरोत्तर प्रगति की शुभ कामना करता हूं! इसी क्रम में मंचासीन डॉ दिलीप कुमार सिंह कार्यक्रम, अध्यक्ष डॉक्टर सी डी सिंह ,आद्या प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।आइडियल इंडिया के प्रमुख संपादक संजय कुमार पांडे ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि हम लोग जितने लगन और मेहनत से इस “आइडियल इंडिया” समाचार पत्र को जौनपुर जनपद से प्रारंभ होने के बाद आज पूरे भारत के कोने कोने में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, भविष्य में भी हम लोग उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ तन मन धन से लगे रहेंगे। इस अवसर पर पांच संपादक, दो चिकित्सक सहित कुल 25 प्रतिभाओं का “प्रतिभा सम्मान” प्रशस्ति पत्र के साथ माल्यार्पण करके किया गया । सम्मानित किए जाने वालों में श्री राम जी जायसवाल संपादक तेजस टुडे,श्री राकेश कान्त पांडेय सम्पादक, श्री जयप्रकाश मिश्र संपादक जन धमाका टाइम्स, श्री आदर्श कुमार संपादक दैनिक तरुण मित्र ,श्री विरेन्द्र कुमार गुप्ता संपादक आज का परिणाम, डा आर पी विश्वकर्मा राष्ट्रीय महासचिव इ जा, डा. उत्तम कुमार गुप्ता वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ, राजनेत यादव प्रधानाध्यापक आजमगढ़, जयचंद वरिष्ठ पत्रकार वाराणसी, संतोष कुमार नागर वरिष्ठ पत्रकार
सोनभद्र ,अवधेश कुमार मिश्र ,एजाज अहमद, रतन लाल मौर्या ,मार्कंडेय तिवारी आदि का नाम उल्लेखनीय रहा।इसी क्रम में अभी-अभी नगर पालिका चुनाव में सभासद चुनी गई आइडियल इंडिया की पत्रकार डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में अयोध्या से मनोज कुमार मौर्य राजेश कपूर मोहम्मद मुफीद आलम, जनपद आजमगढ़ से आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, दुर्गेश कुमार मिश्रा, जनपद सोनभद्र से विवेक कुमार पांडे ,अनुपम चौबे, भूपेंद्र सिंह, साहिल पांडेय आदि पत्रकारों ने भाग लिया। इसी के साथ ओम प्रकाश गुप्ता डॉक्टर सूर्य बली शास्त्री, अनुपम श्रीवास्तव, कौशलेंद्र गिरी, इंद्र दमन उपाध्याय राज कमल मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा जितेंद्र कुमार गुप्ता सत्येंद्र कुमार, जुबेर अहमद ,वीरेंद्र कुमार चौहान ,रामनारायण दुबे, नंदलाल सिंह गिरजा शंकर मिश्र सहित सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी पत्रकारों ने संचालन कर रहे आइडियल इंडिया के संपादक डॉ प्रमोद वाचस्पति को सम्मान के रूप में फूल मालाओं से लाद दिया। आइडियल
जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव एजाज अहमद ने समापन की घोषणा करते हुए समस्त आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।








