आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के वार्षिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में आवश्यक कार्य

185 Views

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के वार्षिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में आवश्यक कार्य हेतु शहर से बाहर रहने के वजह से अनुपस्थित रहे समाज सेवी और एसके सिंह एंड कंपनी के ओनर सुजीत कुमार सिंह को सम्मान पत्र प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बताते चले कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है जो पत्रकारों के हित में हमेशा बढ़-चढ़कर के भाग लेता तथा उनके साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है। साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में और प्रशासनिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी करता है इसी क्रम में आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने एसके सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *