अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे भारतवर्ष में लगभग 14 प्रांतों में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति जी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में a1tv के जिला संवाददाता रामायण सिंह को एसोसिएशन में पूर्वांचल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि महाराष्ट्र में कई जिलाध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। श्री मिश्र ने अपने आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ मिलकर पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान हेतु कार्य करने में और भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले, संपर्क प्रमुख डॉ नितिन शिंदे एवं जिला अध्यक्ष थाना एवं प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालू पाटिल के साथ मिलकर महाराष्ट्र में हम 32 जिलों में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में हम पूरे देश में पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से
प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का कई प्रदेशों में पूर्ण विस्तार। कई प्रदेशों में वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
237 Views
