आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख सचिव बने दुर्गेश मिश्रा

176 Views

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मार्टिनगंज क्षेत्र के युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार दुर्गेश मिश्रा को आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रमुख सचिव मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने एक लिखित वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मकसूद अहमद आज़मी, श्री शोएब आलम, श्री विनय कुमार श्रीवास्तव की अनुशंसा एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित की सलाह पर तथा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला की सहमति पर किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के तीनों राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, एवं श्रवण यदु, एवं विनोद मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव एवं मोहम्मद तारीक बेग, संपर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश विनोद यादव, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश संगठन मंत्री बजरंगी विश्वकर्मा, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर अनिल कुमार सिंह एवं डॉ नरेंद्र नाथ पांडे सहित सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों ने दुर्गेश मिश्रा को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *