आइडियल पत्रकार संघटना (आप संघ) का मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विस्तार

309 Views

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आइडियल पत्रकार संघटना उत्तर प्रदेश का मजबूती के साथ कई जिलों में विस्तार का कार्य चल रहा है। संगठन को विस्तार एवं मजबूती प्रदान करते हुए आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री विनोद यादव निवासी तहसील मार्टिनगंज जनपद आजमगढ़ को प्रदेश संपर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने एक लिखित प्रेस वार्ता में दी। इसी क्रम में संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित ने बताया की मंडल कार्यकारिणी का भी विस्तार करते हुए मंडल संरक्षक आजमगढ़ के पद पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार आद्या तिवारी को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी आशा व्यक्त की इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों के संगठन से जुड़ने के बाद संगठन को और भी गतिशीलता एवं मजबूती प्रदान होगी। इसी बीच कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित द्वारा पत्रकार विवेक तिवारी को भी आइडियल पत्रकार संगठन तहसील मार्टिनगंज की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं श्रवण यादव, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल अमोंग राशिद खान पठान, राष्ट्रीय सचिव डॉ नितिन शिंदे, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्याम जी उपाध्याय एवं विनय कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर नरेंद्र पांडे एवं डॉक्टर अनिल कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव एवं तारीक बेग प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया प्रदेश सचिव आशीष निषाद मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ राम नारायण राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ रामायण सिंह , जिला सचिव विजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष बृजभान विश्वकर्मा सहित प्रमुख सदस्यों तथा पदाधिकारी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *