आईटी प्रमुख संदीप श्रीवास्तव मऊ के नेतृत्व में लगाए गए 600 से ज्यादा पौधे

632 Views

मऊ।
भारतीय जनता पार्टी आई० टी० विभाग द्वारा जनपद में 550 से ज्यादा पौधे 13/07/2024 शनिवार को घर घर जाकर वितरण किया गया व पौधारोपण करवाया गया और साथ ही साथ लोगों को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान जिला संयोजक संदीप श्रीवास्तव ने लोगों से आग्रह किया कि, आने वाला समय बहुत ही भयावह होने वाला है जिसका एकमात्र बचाव पौधारोपण व उसकी देखभाल है जिससे प्रकृति का संतुलन बनाया जा सके।
उन्होने बताया कि वर्तमान में हो रही प्राकृतिक आपदाओं का एकमात्र कारण है वृक्षों का कटाव जिसे हमें पौधे लगाकर उसे वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी उठाकर बचाव किर सकते है।

जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
इसी क्रम में जिला सहसंयोजक आलोक सिंह, राजेश मौर्या, नौसी खान द्वारा सैकड़ों लोगों को पौधे वितरण किये गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *