आईडियल पत्रकार संगठन की जनपद स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्नआजमगढ़

114 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आईडीयल पत्रकार संगठन की एक दिवसीय जनपद स्तरीय संगोष्ठी जनपद के होटल गरुण में जनपद के कोने-कोने से आए हुए पत्रकार साथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें मुम्बई से आए आईडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने अपनी गरिमामई उपस्थिती दर्ज कराई,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलम के जादूगर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार शक्ती शरण पंत रहे। कार्यक्रम में पत्रकार संगठन की मजबूती पर बल देते हुए लोगों ने बारी बारी अपने विचार ब्यक्त किए। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष आईडियल पत्रकार संगठन अजय मिश्र ने पत्रकार संगठन की मजबूती पर गम्भीरता से अपनें विचार रखे साथ ही साथ पत्रकारों पर आए दिन हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी मार्च माह में अयोध्या में होने वाले स्थापना दिवस की वर्षगांठ की तैयारियों पर भी चर्चा की ,मुख्य अतिथि शक्ति शरण पंत ने कहा कि मित्रता बनाए रखनें के लिए विनम्रता जरुरी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि शक्ती शरण पंत को करतल ध्वनि के बीच संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किया और उनको माल्यार्पण कर सम्मानित किया साथ ही साथ कार्यक्रम में आए हुए संगठन के पदाधिकारियों का भी गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर नर्वदेश्वर मिश्र, रवि दिक्षित ,पृथ्वीराज सिंह,रामनरायन राय, दुर्गा प्रसाद सिंह, आफताब आलम, अमरनाथ मौर्य, मिर्जा तारिक बेग,भूपेंद्र प्रताप सिंह, ,राजेश सिंह, बृजभान विश्वकर्मा,बजरंगी विश्वकर्मा,जय प्रकाश श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह,मोहम्मद सफदर खान,राम कृष्ण यादव,ध्यान चंद यादव,,राजेश सिंह, संतोष सिंह, संजय यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रामायन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *