आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई वही एक व्यक्ति घायल हो गया , स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा सागर के मुहम्मदपुर नियामत पुर गांव के पूर्बी सिवान में पाँच लोग भैस चरा रहे थे उसी समय करीब शाम चार बजे तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। आकाशीय विजली की तड़तड़ाहट के कारण एक ट्यूबेल पर बारिश से बचने के लिए चले गए , इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसमें शशिकला उम्र 50 पत्नी झगड़ू यादव , शैलेश यादव उर्फ बब्बी उम्र 16 पुत्र शिवबचन यादव ,अमन 15 वर्ष पुत्र राजमन यादव,अनुराग यादव उम्र 15 वर्ष पुत्र पप्पू यादव जो अपने माँ बाप का इकलौता था ,जिसका चिराग बुझ गया , वही अमित यादव उम्र 16 वर्ष पुत्र राजू यादव घायलावस्था है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।ग्राम प्रधान तारा देवी के पुत्र रंजीत यादव ने सभी कोअपने निजी साधन से अस्पताल पहुँचाया ।जहा चिकित्सको ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया । समाचार लिखे जाने तक सूचना पाकर तहसीलदार राजू कुमार मौके पर पहुंचे वहीं गांव में चारों तरफ चीख पुकार रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

