आगामी चुनाव में लालगंज में कमल खिलाने का करूंगा पूरा प्रयास -रतन गुप्ता

202 Views

आगामी चुनाव में लालगंज में कमल खिलाने का करूंगा पूरा प्रयास -रतन गुप्ता

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। सपा के पीडीए के जवाब में पिछ़डों को जोड़ने के लिए अवध, ब्रज व गोरखपुर क्षेत्र के 7 ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। गोरखपुर क्षेत्र के लालगंज से रतन गुत्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है। एडवोकेट रतन गुप्ता निजामाबाद तहसील के नेवादा बाजार के रहने वाले है। वह वर्ष 2010 में बूथ अध्यक्ष के रूप में भाजपा से जुड़कर सामाजिक कार्याे में सक्रिय रहे। पिछले विधान सभा चुनाव में निजामाबाद संयोजक के पद कार्य किया। जबकि जिला पंचायत चुनाव में गौरा हरदो के संयोजक के पद लोगों को जोड़ने का काम कर चुके हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी आसीन रहे है। वर्तमान में मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद तैनात है। अब पार्टी ने उन्हें लालगंज भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में लालगंज भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए पूरी लगन, ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। मै प्रदेश नेतृत्व को बधाई देता हूं उन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है। वैसे 14 सालों से भाजपा के लिए सक्रिय हूं आगामी लोकसभा चुनाव में लालगंज में कमल खिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *