आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मेहनगर के उप जिलाधिकारी व एसओ मेहनगर के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा किया गया रूट मार्च

228 Views

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बेहद चौकसी बरती जा रही है। पुलिस की थाना क्षेत्र में हमेशा गश्त करती दिखाई पड़ रही है। शनिवार को उप जिलाधिकारी संत रंजन,थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर मेहनगर, थाना क्षेत्र के मेहनगर कस्बा के गली मुहल्लों और विभिन्न मार्गो में फ्लैग मार्च किया,इस क्रम में प्रचलित गोला बाजार यूनियन बैंक आदि मार्गो व जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। कई चौक चौराहों पर रुक कर लोगों को जानकारी भी दी गई और लाउडस्पीकर के माध्यम से अलाउंस भी किया गया।सबों से कहा गया कि मुहर्रम पर्व को ले बिल्कुल शांति व्यवस्था बनाए रखें। ताकि आपसी भाईचारा कायम रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मिलकर मोहर्रम का त्यौहार मनावें। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि हर परिस्थिति में पूर्व की तरह थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मुहर्रम पर्व को मनाएं ताकि मेंहनगर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे,और सभी निवासी अमन चैन और खुशहाल रह सकें। फ्लैग मार्च में उप जिलाधिकारी संत रंजन,थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार,सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *