आगामी त्यौहारों और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एसएसबी जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च।

177 Views

आगामी त्यौहारों और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एसएसबी जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च।

तरवा /आजमगढ़ तरवा थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आगामी होली के त्योहार और चुनाव को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल के साथ में पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार सभी जगह बाजारों में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जवानों के साथ पैदल मार्च किया जा रहा है उसी क्रम में आज तरवा थाने के थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल के साथ तरवां परमानपुर बाजार होते हुए कबुतरा कम्हरिया बाजार में पैदल गस्त किया गया और लोगों से आगामी त्यौहार और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *