आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी ने सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत किया।सदस्यता का काम दो चरणों में चलने वाला है प्रथम चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में सदस्यता का काम 17 तक चलेगा उसके बाद 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 25 सितम्बर तक घर घर जाकर बृहद सदस्यता अभियान का काम किया जाएगा। पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म सताब्दी वर्ष है इसलिए सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होगा इसके लिए 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना होगा और नमो ऐप के माध्यम से 100 रूप सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल अशोक सिंह मौजूद रहे।
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश
168 Views
