ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव
मेहनगर, आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्वांचल प्रवक्ता व दैनिक जागरण के पत्रकार आजमगढ़ मे दुर्घटना में घायल हो गए।आज उनके आवास पर आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव हिंदुस्तान पत्रकार व आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अफताब आलम हिंदी दैनिक सुपरफास्ट टाइम्स ब्यूरो चीफ आजमगढ़ , आइडियल इंडिया के पत्रकार विशाल सिंह वैसवारा न्यूज़ चैनल जय शर्मा, व सभी पत्रकार बंधु आज उनके आवास पर पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि उनके दाहिने पैर के पंजों में फ्रैक्चर हुआ है चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने का सलाह दिया है। इस घटना से आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन मेंहनगर के पत्रकार बंधुओं में दुख है कि हमारे होनहार पत्रकार जो किसी खबर के लिए जा रहे थे और मार्ग में घायल हो गये। वहीं क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्ति एवं सभी पत्रकार बंधुओं का उनके आवास पर उनका हाल जानने के लिए तांता लगा हुआ है।
आजमगढ़ ,आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्वांचल प्रवक्ता दुर्गा सिंह हुए घायल
301 Views
