आजमगढ़ के भंवरपुर मे कान्तिकारी रोशन सिंह के अध्यक्षता मे उत्साह के साथ मनाई गयी शहिद भगत सिंह की जयंती

48 Views

आजमगढ़ के तरवां ब्लॉक स्थित पावन नदी टट उदंति के भूमि नूरपुर ऊर्फ भंवरपुर मे शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती बहुत ही भव्यता के मनाई गयी | क्रांतिकारी रोशन सिंह के अध्यक्षता मे इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ |आयोजन मे सभी लोगो द्वारा भगत सिंह की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया| कार्यक्रम को और रोचक बनानें के लिए आज़मगढ़ के मशहूर घराना हरिहरपुर घराना से आदर्श जी के देशभक्ति गीत नें कार्यक्रम को और रोचक बना दिया| मंच पर सभी आए हुए अथिति का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया| अतिथि के रूप मे आए हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह नें भगत सिंह के बारे मे लोगो बताया की किस प्रकार उन्होंने अंग्रेज हुकूमत से लड़ाई लिए | वही भगत सिंह सेवा संस्थान के प्रहालाद फौजी व उनकी टीम सैकड़ो की संख्या मे तिरंगा यात्रा के साथ तिरंगा लहराते हुए पहुंचे | प्रहलाद फौजी के साथ पहुंचें युवा क्रांतिकारी के जूनून को देख कर अन्य युवाओ मे भी देशभक्ति का प्रेम और ज्यादा जागृत हुआ | क्रांतिकारी रोशन सिंह नें कहा की भगत सिंह भारतीय पराक्रम के अद्भुत अध्याय है। भारत माता के प्रति उनका अनुराग व समर्पण अद्वितीय था। मात्र 24 वर्ष में उनकी शहादत ने भारतीय युवा शक्ति के ह्रदय में क्रांति की ज्वाला तेजी से प्रज्जवलित कर दी थी। 1919 में जलियावालां बाग हत्याकांड व 1927 में लाला लाजपतराय की निर्मम हत्या ने भगत सिंह के ह्रदय को झकझोर कर रख दिया। प्रतिकार स्वरूप उन्होंने 1928 में अंग्रेज पुलिस अफसर सांडर्स की हत्या कर भारतीय शौर्य का परिचय दिया। अंत मे देशभक्ति गीत के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया | भगत सिंह के जयंती पर मुख्य रूप से वीरू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना, अनुराग सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख पल्हना, प्रहालाद फौजी भगत सिंह सेवा संस्थान, विक्रांत सिंह मण्डल अध्यक्ष पल्हना, बृजेश सिंह मण्डल अध्यक्ष तरवां, अजीत सिंह योगिसेवक, दीपक सिंह, अंशु सिंह तरवा, संजय सिंह तरवां, रवि प्रताप सिंह तरवा,अवधेश सिंह तरवां, हरिकेश सिंह गदाईपुर, आशीष सिंह तरवां,शिवम सिंह बनगाँव, आशीष सिंह सोनू, अर्पित सिंह, रिशु सिंह, गणेश मद्धेशिया, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, पंकज सिंह मऊ परासि, आनंद सिंह,चंद्रपाल सिंह, घनश्याम सिंह, नीरज सिंह राहुल सिंह, गौरव सिंह ईशु, अनुराग सिंह बिट्टू, रोहित सिंह गोलू, आदर्श सिंह शोलू, ऋतिक सिंह, सिद्धार्थ सिंह रिशु, पवन पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय कलाकार, अनूप सिंह, हिमांशु विस्वकर्मा मंगल, निशन गौड़ पुल्लू, यस यश सिंह, हर्ष सिंह, रितेश सिंह, सहित छेत्र के समाजसेवी, राजनीतीक व क्रांतिकारी युवाओ के साथ भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *