आजमगढ़ के मेंहनगर में कच्ची दीवार गिर जाने से एक की मृत्यु दो घायल

211 Views

यूपी के आजमगढ़ जिले में मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के कारण रविवार की देर शाम एक कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम मेहनगर संत रंजन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिये।स्थानीय थाना क्षेत्र के मालपार गांव में मां दुर्गावती अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी, इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार धड़ाम की आवाज के साथ भरभरा कर मां और दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। दीवार गिरने पर आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और बच्चों को मलबे के नीचे से निकालने की कोशिश करने लगे।भीड़ ने परिजनों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद गंभीर रुप से मां और घायल दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें लेकर सीधे नजदीक के अस्पताल दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन अभी बच्चों को लेकर अस्पताल के लिए जा ही रहे थे, तब तक अंश राजभर(10) वर्ष की मौत हो गई। सूचना पाकर तत्काल एसडीएम संत रंजन व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसडीएम संत रंजन का कहना है कि हादसे की पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।पीड़ित को जल्द से जल्द मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बारिश के कारण गांव में कई और कच्चे घर गिरने की कगार पर हैं। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही उनका भी सर्वे कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *