आजमगढ़ के मेहनगर में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा चुनाव महिलाएं बढ़-चढ़कर कर रही अपने मत का प्रयोग

338 Views

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के निकाय चुनाव का मतदान जारी है.जिसमें आजमगढ़ जनपद के मेहनगर कस्बे के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदान करने लिए लम्बी लाइने लगी हुई है जिसमे महिलाएं निकाय चुनाव में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. मेंहनगर में सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे,वही उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन लगातार पोलिंग बूथ का दौरा कर शांति पूर्वक और निष्पक्ष वोटिंग के लिए चुनाव करवाने का प्रयास कर रहे हैं।प्राइमरी पाठशाला मेंहनगर जामिया इस्लामियां मेंहनगर सहित नगर पंचायत मेंहनगर के सभी मतदान केंद्रों का सुबह लगभग 10:00 बजे तक 4 राउंड तक केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की जानकारी ले चुके थे। और लोगो को निडर होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील कर रहे थे।
वही आजमगढ़ जनपद के तीन नगरपालिका परिषद और तेरह नगर पंचायतों में सुबह 9:00 बजे तक 9.61% मतदान हुआ, सबसे अधिक नगर पंचायत महाराजगंज में 13. 09% और सबसे कम नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 7.30 % मतदान हुआ, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 7.54% मतदान हुआ, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 12.62% मतदान हो चुके थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *