आजमगढ़ जिलाधिकारी ने इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का किया निरीक्षण

235 Views

आजमगढ़: जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज द्वारा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया।
इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में जिलाधिकारी द्वारा मीटिंग हॉल, कोविड कमांड सेंटर तथा ईओसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आपदा विशेषज्ञ द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में ईओसी में शिकायत से संबंधित कर्मचारी लगाए गए हैं, जिनका काम जनपद में जो भी शिकायतें आती है, उसको संबंधित विभाग को भेजना एवं उसका निस्तारण करना तथा यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 15 जून 2023 से बाढ़ हेतु कर्मचारी लगाए गए हैं, जिनका कार्य वर्षा एवं बाढ़ की सूचना प्राप्त करना तथा अगर कोई समस्या है तो उसके लिए संबंधित को फोन कर अवगत कराना एवं उसका निस्तारण कराना हैं।
जिलाधिकारी द्वारा ईओसी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नजारत को निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आज़ाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *