आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामायण सिंह आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश प्रभारी तथा दुर्गेश मिश्रा आजमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष बनाए गए

164 Views

आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामायण सिंह आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश प्रभारी तथा दुर्गेश मिश्रा आजमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष बनाए गए
आजमगढ़
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आज एक लिखित प्रेस वार्ता में बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूती प्रदान करते हुए आजमगढ़ जिले के एक निजी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रामायण सिंह को संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आजमगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष के पद पर युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार दुर्गेश मिश्रा की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने हेतु बहुत से पदाधिकारीयों के पदों में परिवर्तन करते हुए उन्हें संगठन में समुचित स्थान प्रदान किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन की अनुशासन समिति द्वारा की गई अनुशंसा पर सभी नियुक्तियां की जा रही है। दोनों पदाधिकारी की नियुक्ति पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय, प्रदेश संपर्क प्रमुख विनोद यादव, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पांडे, तहसील अध्यक्ष बुढ़नपुर राजेश सिंह, तहसील अध्यक्ष में हनगर जयप्रकाश श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष सगड़ी संतोष श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, प्रदेश संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह,
तहसील अध्यक्ष फूलपुर डॉ अरुण यादव, तहसील अध्यक्ष लालगंज, एवं तहसील अध्यक्ष मार्टीनगंज सहित जिले के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *