आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मेंहनगर थाने में तैनात 11 पुलिसकर्मियों की शिकायत मिलने पर ध्यान आकर्षित करते हुए लिया बड़ा एक्शन

195 Views

मेहनगर,आजमगढ़। सी ओ लालगंज द्वारा एसपी को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर मेंहनगर थाने में तैनात 11 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अब इन सिपाहियों को आचरण और व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छः फरवरी को एसपी अनुराग आर्य द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मेंहनगर थाने के जिन सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा गया है उनमें अनूप कुमार, अमन चौधरी, मनोज सिंह यादव, जितेंद्र सिंह,अखिलेश पटेल, मुकेश,विनय कुमार,अजय कुमार, हेमचंद्र,श्रीविलास यादव और संजय यादव का नाम शामिल है।एसपी ऑफिस से जारी आदेश के मुताबिक लालगंज सी ओ हीतेंद्र कृष्ण द्वारा पांच फरवरी को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मेंहनगर थाने पर तैनात इन सभी सिपाहियों के पास विधिक जानकारी, व्यवहारिकता, आचरण, आदि की जानकारी नहीं है ऐसे में सभी को पुलिस लाइन में उपरोक्त सभी विषयों की जानकारी दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *