रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़। आज आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती डिंपल यादव ने लोगों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचकर समय से मतदान करें और सही समय है 7 से 12। उन्होंने कहा कि सात से बारह तक आप सभी समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डालकर अधिक से अधिक मतों से धर्मेंद्र यादव जी को विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सभी त्रस्त हैं चाहे वह किसान हो, नौजवान हो, महिलाएं हो,या बेरोजगार युवा हो। उन्होंने अपील की इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन एक बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है अब भाजपा को सत्ता छोड़नी ही होगी इसलिए आज हम आप सभी से अपील करते हैं कि आने वाले 25 तारीख के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और लगन के साथ लग जाए और धर्मेंद्र यादव जी को अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाएं।
