आजमगढ़ में 7 वर्षीय मासूम की हत्या पर आम आदमी पार्टी का आक्रोश

72 Views

आजमगढ़।
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आजमगढ़ जिले में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर आम आदमी पार्टी गहरा शोक एवं आक्रोश प्रकट किया।

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में आज पीड़ित परिवार से मिला। मासूम की मौत से गमगीन परिजनों से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि –
“यह घटना पूरे समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली है।घटना की जाँच किसी उच्च स्तरीय सीओ स्तर के अधिकारी से कराने दोषियों के विरूद्ध शीघ्र आरोप-पत्र प्रेषित कर ट्रायल अपनी देखरेख में कोर्ट में कराकर मुलाजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना ही पीड़ित परिवार के साथ सच्ची संवेदना होगी।
आम आदमी पार्टी की प्रमुख माँग

  1. मामले की जाँच उच्चस्तरीय अधिकारी कम से कम सीओ स्तर के अधिकारी से कराई जाये।
  2. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाये
  3. जिले के सभी थानों पर ऐसी घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल ऐक्शन लेने के लिये सख़्त निर्देश दिये जाये और ऐक्शन न लेने पर व लापरवाही करने पर पुलिसकर्मियों को विभागीय दंड देने की व्यवस्था की जाए
  4. प्रस्तुत प्रकरण में प्रथम दृष्टया थाना सिधारी के ज़िम्मेदार अधिकारी कर्मचारी दोषी हैं पुलिस अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन समय रहते नहीं की है जिससे यह हृदयविदारक घटना हो गई ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर इन्हें अगले तीन वर्षों तक थाने पर तैनाती ना दी जाए जिससे अन्य पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निर्वहन का सबक मिल सके।
    आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इन मांगों पर अगर सरकार व प्रशासन गंभीर नहीं होगा तो पार्टी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने से लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
    आज के प्रतिनिधि मंडल में अनिल यादव,रमेश मौर्य,राजेश सिंह,उमेश यादव,संजय यादव,तनवीर रिजवी,दीनबंधु गुप्ता,बाबूराम यादव,कलीमुर्रहमान आदि साथी उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *