आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज में जच्चा-बच्चा की हुई मौत

225 Views

आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज में जच्चा-बच्चा की हुई मौत
परिजनों ने किया हंगामा; लगाया लापरवाही का आरोप
आजमगढ़। चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने चक्रपानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा कर शांत कराया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता चल रही थी। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार मेंहदीपुर गांव निवासिनी रंजना राजभर (25) पत्नी आशीष को परिजनों ने शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर रात ऑपरेशन से रंजना ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन करके चिकित्सक तो चले गए, लेकिन रंजना को पूरी रात ब्लीडिंग होती रही। ब्लीडिंग अधिक होने के कारण शनिवार की दोपहर को रंजना ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर चक्रपानपुर चौकी प्रभारी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वह परिजनों के साथ अस्पताल प्रशासन से बात करने जुटे हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *