आजमगढ़ 21 जून– आज दिनांक 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का वृहद आयोजन श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रम्हस्थान आजमगढ़ में प्रातः 7 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री रविप्रकाश सिंह द्वारा योगाभ्यास कर कराया गया।

189 Views

आजमगढ़ 21 जून– आज दिनांक 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का वृहद आयोजन श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रम्हस्थान आजमगढ़ में प्रातः 7 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री रविप्रकाश सिंह द्वारा योगाभ्यास कर कराया गया।
उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि मा0 दिनेश लाल यादव (निरहुआ) सांसद आजमगढ़, आयुक्त आजमगढ मण्डल आजमगढ़ श्री मनीष चौहान, जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे। उक्त समारोह में समस्त जनपद स्तरीय एवं मण्डल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी योगाभ्यास में अपनी सक्रिय सहभागिता किये।
योगाभ्यास में नीजी संस्थाओं जैसे पतंजली, नीमा एशोसीएशन आजमगढ, ब्रम्ह कुमारी, गायत्री परिवार, आदि संस्थाओं से आये हुए लोग प्रतिभाग किये। योग समाप्ती के पश्चात योग कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी योग प्रशिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ को उत्कृष्ट योगदान के लिये सर्टिफिकेट का वितरण मा0 सांसद, मण्डलायुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा किया गया।
समारोह में आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक तीनो विधाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग किये। समारोह में आये हुए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियो एवं जनसामान्य को योग लोगो लगा टी शर्ट का वितरण किया गया। स्टेडियम में लगभग 5500 योग लाभार्थियों ने योगाभ्यास किया।
मा० सांसद जी ने मानव जीवन में योग की उपयोगिता एवं कार्यक्रम पर प्रकाश डाला

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *