आजमगढ़ 21 जून– माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

187 Views

आजमगढ़ 21 जून– माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज ’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जिला कारागार, आजमगढ़ में समस्त बन्दियों व पदाधिकारियों के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ श्री धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ जीवन यापन हेतु योग के महत्व को समझते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। पूरा विश्व योग के महत्व को समझने लगा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि योग जोकि व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है, स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है। साथ ही, मन और मस्तिष्क में संतुलित बनाये रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है। हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर के लोग योगाभ्यास करते है। इस वर्ष 9वां योग दिवस मनाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद आजमगढ़ के समस्त तहसीलों पर उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जेलर रामनरेश गौतम एवं विकास कटियार, डिप्टी जेलर अंकित तथा जेल के अन्य कर्मचारीगण व अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के कर्मचारीगण रणजीत कुमार सहायक लिपिक यादव संदीप कुमार असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, विनय कुमार राव पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *