आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी अरुण कुमार ,पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ,भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने समस्त मऊ प्रशासन की उपस्थिति में सोनीधापा के विशाल मैदान में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी , महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग संबंधित स्टाल भी लगाए गए। जिसका माननीय जिलाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय तथा गणमान्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया ।सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने राम स्तुति समूह नृत्य – नगरी हो अयोध्या सी में तान्या मद्धेशिया,निशु मद्धेशिया ,नैंसी कनौजिया, वंशिका भारती, अंशिका मौर्य ,आराध्या मौर्य के साथ तथा नारी सशक्तिकरण समूह नृत्य -कोमल है कमजोर नहीं में तेजस्विनी श्रीवास्तव, आनंदी मौर्य, रीमा यादव ,अलाफिया, दीपिका भारती, इच्छा बरनवाल के साथ धमाकेदार प्रस्तुतियां अपनी सांस्कृतिक प्रभारी अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी के निर्देशन में देकर समां बांध दिया । इनके साथ प्राथमिक विद्यालय कईयां, कस्तूरबा गांधी विद्यालय रतनपुरा,प्राथमिक विद्यालय रहजनिया ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को एक अद्भुत रूप दिया।मऊ के समस्त जिला प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद्, मुख्य विकास अधिकारी जी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी ,खण्ड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा जी ,जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव जी एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष यह अद्भुत कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालक राजेश श्रीवास्तव जी रहे।

