आदर्श नर्सिंग होम नरेहथा में मुफ्त चिकित्सकीय कैंप में 210 मरीजों ने चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठाया

203 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

नरेहथा/मेहनगर/आजमगढ़
आदर्श नर्सिंग होम नरेहथा में मुफ्त चिकित्सकीय कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से डॉ. बी .के पटेल चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डॉ एसपी सिंह एमबीबीएस एमडी, डॉ. शेष मणि त्रिपाठी फिजिशियन , मौजूद रहे। क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आई आशा बहुओं ने भी इस कैंप में पूर्ण सहयोग किया।जिनकी देखरेख में करीब 210 मरीजों ने मुफ्त चिकित्सकीय जांच का लाभ उठाया इस कैंप में जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा भी वितरित किया गया। यह मुफ्त चिकित्सकीय शिविर महीने के पहले एवं आखिरी रविवार को आयोजित किया जाता है जिसमें आज 31 दिसंबर महीने के आखिरी रविवार को जांच शिविर कैंप का आयोजन किया गया। आदर्श नर्सिंग होम के चेयरपर्सन राहुल सिंह ने बताया कि हमारी इच्छा है कि क्षेत्र के कमजोर वर्ग और गरीबों के लिए इस तरह के निशुल्क कैंप लगवा करके अच्छे डॉक्टर से मरीजों का इलाज करवाया जाए जिससे कि लोगों को शुद्ध तरीके से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। भगवान आदर्श ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक श्री वंश बहादुर सिंह ने बताया कि जैसा कि मैंने वादा किया था कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार और माह के आखिरी रविवार को मुफ्त कैंप का आयोजन किया जाएगा उसी क्रम में आज महीने के आखिरी रविवार को यह मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया। मेरी सोच यह भी है कि मैं गरीबों एवं असहायों की पूर्णतः मुफ्त शिक्षा व मुक्त इलाज करवा सकूं और हमारे स्वर्गीय पिताजी की भी यह इच्छा थी कि अपने क्षेत्र में एक अच्छा विद्यालय और एक अच्छा अस्पताल हो आज मुझे खुशी है कि मैं उनकी इच्छा को पूर्ण करने में सफल हो रहा हूं। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, अमित सिंह, नवीन कुमार रावत, प्रदीप सिंह ,पंकज राय,संजय सिंह,रवि राय एवं अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *