आरके पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कटहन सिंहपुर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

221 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

मेहनगर, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत विद्यालयों , तथा अन्य कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई इसी क्रम में आर के पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कटहन सिंहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय में साफ सफाई के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झंडारोहण कर सभी अध्यापकों व बच्चों ने मिलकर के राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तत्पश्चात झंडे को सलामी देकर सभी अध्यापकों ने आज के दिन के महत्व के बारे में बच्चों और अध्यापकों को बताया। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे उन्हें हिंसा पसंद नहीं थी इसीलिए सभी को यह ज्ञान दिया गया कि हमें अपनी बुद्धि विवेक से कार्य लेना चाहिए हिंसा नहीं करनी चाहिए। वहीं पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा गया कि उनके चरित्र से हमें यह ज्ञान मिलता है कि यह बहुत ही ईमानदार कर्तव्य निष्ठ और निर्भीक अपने बातों पर खरे रहने वाले व्यक्ति थे हमें इन महान हस्तियों के दिए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और इन्हीं की तरह महान बनने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रसाद, प्रशासनाधिकारी संजय कुमार सिंह, बृजेश सिंह, राम प्रसाद सिंह,रामदास प्रजापति, दिलराज यादव, हरी लाल यादव ,नीरज श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, राकेश यादव, अरुण कुमार, सत्येंद्र नाथ सिंह ,आर पी सिंह, मुकेश राम, आदि अध्यापकगढ़ मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *