आजमगढ़।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद के आवास रहमतनगर में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद को सम्मान पत्र व प्रबंधक हरि गोविंद तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने कहा कि संगठन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते है और भविष्य में संगठन को जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा विधायक से हमारा पारिवारिक लगाव है यह सामाजिक साहित्यिक कार्यक्रमों में विशेष रूचि रखते हैं। अंत में प्रबंधक हरि गोविंद तिवारी ने विधायक के प्रति आभार प्रगट किया। इस अवसर पर बृजेश वर्मा, अमरिंदर एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।
ईजा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में जिला इकाई की टीम ने गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
182 Views
