उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ केमेहनगर तहसील परिसर में आइडियल जनर्लिस्ट एसोसिएशन के टीम द्वारा एस डी एम के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

206 Views

मेहनगर में आबादी के एक मामले में नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा द्वारा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के मामले में विधि विरुद्ध कब्जा कराया जा रहा हैं। इसी प्रकार खुटवा गांव में पोखरी में कब्जा कराने में भी उनकी भूमिका रही। ऐसे अधिकारियों के चलते वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा और वादकारी दर दर भटकने को मजबूर रहते हैं। उक्त मामले में पत्रकार ने जब पूछा कि आप आबादी की जमीन पर कब्जा दिला कैसे सकते हैं , तो वह पत्रकार पर भड़क गए और अपशब्दो का प्रयोग करने लगे। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के इस गैर जिम्मेदाराना व अभद्र व्यवहार से आहत होकर आइडियल जनर्लिस्ट एसोसिएशन की टीम ने आज एसडीएम मेंहनगर के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया तथा मांग की कि पत्रकार को उचित न्याय मिले और इस विषय में विधि सम्मत दोषी के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाए। इस मौके पर पूर्वांचल प्रवक्ता दुर्गा सिंह,तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ,राम सुंदर ,एस एन तिवारी,दीपक सिंह,विशाल सिंह,गणेश गुप्ता इत्यादि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *