उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को जी एस टी की दरों में संशोधन हेतु जी एस टी कौंसिल का संयोजक बनाए जाने पर व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है ।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल के।वे मुंशीपुरा स्थित मुन्नू वरनवाल के आवास पर आयोजित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के वैठक में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बतौर मुख्य अतिथि भाग लिए थे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जी एस टी के नोटिस की आड़ में व्यापारियों का किसी भी परिस्थिति में शोषण और उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में सुसुप्त जनपदों को जागृत करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन मजबूत बनाने के लिए कार्य भार सौंपा गया तथा सभी जनपदों में युवा और महिला संगठन मजबूत करने के लिए बल दिया गया।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल तथा संचालन प्रदेश के महामंत्री शोभित टंडन ने किया ।इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया ।बैठक में मुख्य रूप से डा रामगोपाल के अतिरिक्त अजहर फैजी कन्हैया लाल जायसवाल अशोक सिंह आनंद गुप्ता महातम यादव सुभाष चन्द्र कनौजिया मुन्नू वरनवाल सौरभ मद्धेशिया अभिषेक मद्धेशिया पारस नाथ मौर्य हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अहमद हरि शंकर गुप्त गामा यादव जावेद तरफदार आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को जी एस टी की दरों में संशोधन हेतु
173 Views
