उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्लिनिक और छोटे अस्पतालों के पंजीयन की अवधि एक साल से पांच साल करने पर नीमा एसोसिएसन ने खुशी जताया

156 Views

मऊ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्लिनिक और छोटे अस्पतालों के पंजीयन की अवधि एक साल से पांच साल करने पर नीमा एसोसिएसन ने खुशी जताया । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन जनपद मऊ की एक बैठक नगर में संपन्न हुई जिसमें संगठन के अध्यक्ष डॉ विजय के सिंह ने बताया कि क्लीनिक तथा छोटे अस्पतालों की पंजीयन की अवधि 1 वर्ष होने के कारण बार-बार रजिस्ट्रेशन करने में सभी चिकित्सकों को काफी कठिनाई होती थी जिसके कारण पिछले दिनों नीमा संगठन जनपद मऊ के संयोजन में चिकित्सकों का एक दल डॉक्टर विजय सिंह के प्रतिनिधित्व में एक ज्ञापन प्रदेश के आयुष मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को इस आशय का मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से दिया था और मांग किया था कि बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए और इस रजिस्ट्रेशन की अवधि को 1 साल से बढा कर 5 वर्ष किया जाए चिकित्सकों की मांगों पर विचार करते हुए उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए रजिस्ट्रेशन की अवधि 1 साल से बढा कर 5 साल कर दिया जैसे ही यह समाचार चिकित्सकों को प्राप्त हुआ पूरे समाज में हर्ष व्याप्त हो गया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मऊ के संयोजक डॉक्टर विजय के नीमा संगठन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर शब्बीर अहमद तथा प्रदेश के जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर एके राय तथा दूसरे जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर नसरुद्दीन अहमद आदि प्रमुख रहे ।
इस अवसर पर एशोसिएसन के संरक्षक डा एस लाल गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी जी महाराज के इस फैसले ने चिकित्सको को आजीवन ऋणी बना दिया ।
बैठक में मुख्य रूप से डा अमित कुशवाहा डा शशांक सिंह डा रामगोपाल डा एम के अनवर डा एस पी मौर्य डा नूरुद्दीन डा सलीम जावेद डा एस खालिद डा अजय सिंह डा तैयब डा एम अजहर डा जैनुल डा फिरोज डा मरगूब डा सतीश सिंह डा कैंसर डा शमशाद डा अबुल हसन डा एस आनंद डा के के सिंह डा आफताब समेत बहुत सदस्य मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *