उपजिलाधिकारी मेहनगर द्वारा मेंहनगर खरिहानी राजमार्ग का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने का दिया गया निर्देश

200 Views

मेहनगर,आजमगढ़। खरिहानी मेहनगर आजमगढ़ राजमार्ग का उपजिलाधिकारी मेहनगर ने सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिसके एवज में आज मेहनगर-खरिहानी राजमार्ग का सीमांकन कर अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को निर्देशित कर तुरंत अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। प्रिंस यादव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सड़क मार्ग पर अवैध रूप से रखे गए मोरंग, बालू, गिट्टी जिस वजह से सड़क पूरी तरह से आवागमन के लिए बाधित था उन्हें चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द इन्हें हटाकर रास्ता खाली करें जिससे आवागमन में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो सके। उपजिलाधिकारी मेहनगर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मेहनगर खरिहानी राजमार्ग पर सीमांकन जल्द से जल्द पूरा करा कर के अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया। बताते चलें कि मेहनगर-खरिहानी राजमार्ग दिन के समय में पूरी तरह से व्यस्त रहता है जहां आए दिन जाम लग जाता है जिसकी शिकायत लोगों ने उप जिलाधिकारी मेहनगर से की थी मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मेहनगर ने मेहनगर-खरिहानी राजमार्ग का सीमांकन कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *