उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत’’ जनपद-आजमगढ़ में वर्ष 2023-24 में 62 एग्रीजंक्शन लाभार्थियों का चयन किया गया है। उन्होने चयनित लाभार्थियों को सूचित किया है कि कार्यालय उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ से सम्पर्क कर अपना चयन पत्र दिनांक 26 जुलाई 2023 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर शपथ-पत्र कार्यालय में जमा कर दें। ताकि प्रशिक्षण सम्बन्धी कार्यवाही समय से सम्पन्न करायी जा सकें। निर्धारित तिथि तक जो लाभार्थी अपना चयन पत्र नही प्राप्त करते हैं, और शपथ-पत्र कार्यालय को प्रेषित नही करते है, तो माना जायेगा कि आप कार्य करने के लिए इच्छुक नही हैं तथा आपका चयन निरस्त करते हुए प्रतीक्षा सूची से अग्रिम लाभार्थी को मौका प्रदान किया जायेगा, जिसके लिये आप स्वंय जिम्मेदार होगें।
उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत’’ जनपद-आजमगढ़ में वर्ष 2023-24 में 62 एग्रीजंक्शन लाभार्थियों का चयन किया गया है।
220 Views
