172 Views
रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़। तहसील निजामाबाद के उपजिलाधिकारी संत रंजन ने मिर्जापुर ब्लाक के मनरा गांव के गौशाला का औचक निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया उपजिलाधिकारी ने पशुओं के चारे ,दाने की व्यवस्था एवं रख एखाव को देखा। उन्होंने ने गौशाला के कर्मचारियों से पशुओं की व्यवस्था और देखरेख के बारे में बातचीत किया। कहा कि पशुओं को हरा चारा के साथ उनके स्वास्थ्य के विषय में विशेष ध्यान दिया जाए। सन्त रंजन ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। प्रत्येक पशुओं के बारे में जानकारी रखे। समय समय पर उनके टीकाकरण आदि के बारे में विशेष ध्यान दे।उप जिलाधिकारी ने दैनिक पंजिका बनाने का भी निर्देश दिया।इससे यह मालूम होगा कि कौन-कौन से लोग यहां गौशाला में पशुओं को देखने के लिए आते हैं।
