187 Views
दीदारगंज-आजमगढ़
नवागत उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज रामानुज शुक्ला ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टिनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया साथ साथ दवा स्टाक का भी निरीक्षण किया ।जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी आत्मा राम सिंह और अन्य स्टाफ उपस्थित मिले। उप जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक दवा का पर्याप्त स्टाक रखने व समस्त चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को समय से केन्द्र में उपस्थित रहनें का निर्देश दिया।
