उप जिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ने बी एल ओ के साथ की बैठक दिए घर-घर भ्रमण के समय किए जाने वाले कार्यों के दिशा निर्देश

235 Views

मेहनगर,आजमगढ़। उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ने बि एल ओ के साथ बैठक कर निर्वाचन नामावली में पंजीकृत त्रुटियों को सुधारने हेतु व इससे संबंधित अन्य कार्यों को वह किस प्रकार से करेंगे इसके लिए उन्होंने सुझाव और दिशा निर्देश दिए। आइए जानते हैं बीएलओ को क्या-क्या जिम्मेदारियां सौंपी गई है

1- निर्वाचक नामावली में पंजीकृत प्रत्येक मतदाता के घर जायेंगी, मतदाता का सत्यापन करेंगी तथा उपलब्ध कराये गये रजिस्टर पर मतदाता का पूरा विवरण अंकित करेंगी विवरण में मतदाता का नाम, पिता/पति का नाम आयु मोबाइल नम्बर आदि अंकित करेंगी।
2- जिस मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में अंकित नहीं है उनका फार्म 6 भरवायेंगे।

3- जिस मतदाता का आधार नम्बर अभी तक लिंक नहीं हुआ है उनसे फार्म 6 ख भरवायेगा।

4- 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगी, यदि मतदाता की मृत्यु हो गयी है तो फार्म 7 उनके परिवार के सदस्यों से भरवायेगा।

5- स्थान परिवर्तन, त्रुटिपूर्ण नामों को शुद्ध करने, अस्पष्ट फोटो बदलने, डुप्लीकेट इतिहास के लिए फार्म 8 भरवायेंगे।

6- रजिस्टर में पीछे की तरफ 18-19 आयु एवं 20-30 आयु वर्ग के लिए प्राप्त फार्मों को अंकित करने के लिए अलग अलग पन्ने आबंटित कर अंकित करेंगी।

7- 70 वर्ष से अधिक आयु के मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड मतदाता के लिए अलग अलग पन्ना आबंटित कर सूची तैयार की जाय।

8- कोई नया घर बना हो, नयी कालोनी हो तो उनको फार्म 6 भरवायेंगे आदि कार्य बी एल ओ को करने है तथा रजिस्टर तैयार करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *