उभा राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज मेंहनगर तहसील परिसर में किया गया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

204 Views

मेहनगर तहसील परिसर में राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आहवान पर पूरे प्रदेश में माह जून से 16 जून तक पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पीएम एवं सीएम को भेजने की मांग की गई। जिस क्रम में बृहस्पतिवार को तहसील मेंहनगर आजमगढ़ में विकासखंड तरवा के ब्लॉक अध्यक्ष देवेश यादव, पल्हना के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश, मेहनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन, संगठन के जिला अध्यक्ष सीपी यादव एवं जिला मंत्री ओमकार नाथ, के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम मेंहनगर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ,जिला मंत्री ओमकार नाथ ने बताया कि हमारी 7 सूत्रीय मांग है कि
1 – लंबे समय से संगठन की ओर से सफाई कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए,
2- पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए
3- सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पेय के स्थान पर 1900 ग्रेड पेय दिया जाए
4- माह जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20% पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित का चयन प्रक्रिया किया जाए
5- विभाग के कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक किया जाए
6- प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए
7- पुरानी पेंशन बहाल की जाए
इस मौके पर जियालाल हरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद, राजधानी यादव, गरीब राम,रामप्रताप राम, रामजीत यादव ,रामानंद गुप्ता, हरि यादव, सरस्वती देवी, मन भावती देवी, दिनेश यादव, शिवराम ,सुनील यादव, विजय बहादुर यादव, रामअवध ,समूझ ,मुमताज ,अरविंद, जितेंद्र, मंजू प्रजापति ,बेचू, लक्ष्मीना, संगीता वर्मा ,इंदिरा देवी, सुषमा देवी, बेब यादव ,किरण यादव ,सुनीता चौहान, आदि सफाई कर्मी मौके पर उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *