एक ही थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिनों के अंदर दो लूट की घटनाओं से भयभीत हैं लोग

289 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़।
मुख्यमंत्री योगी के राज में एक तरफ अपराधियों के जहां रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक ही थाना क्षेत्र में दो दिनों के अंदर दो अलग-अलग जगह पर लूट को अंजाम देना कहीं ना कहीं प्रशासन पर उंगली उठा रहा है।
मामला आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात्रि आरपीएम मैरिज हॉल में एक बारात आई हुई थी जिसमें दूल्हे के मामा ओमप्रकाश सिंह जो अपने बैग में एक लाख दस हजार रुपए लिए हुए थे उनसे सरेआम सड़क पर एक युवक बाइक से आता है और उनसे बैग को छीनकर रफूचक्कर हो जाता है। आनन,फानन में रिश्तेदारों ने इसकी सूचना तुरंत तरवां थाने पर दीं, जिसमें तरवां थाना अध्यक्ष के साथ-साथ घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन के आला अधिकारी भी जांच में जुड़ गए, आसपास के लगे सीसी कैमरे के आधार पर अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। तभी दूसरी घटना दिनांक 21 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन में लगभग 11:30 बजे संदीप कुमार सिंह पुत्र श्री सुखवंश सिंह ग्राम लौंदह इमादपुर थाना मेंहनगर जिला आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। जो घर से अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी कार्य हेतु मऊ जा रहे थे तभी बोगरिया बाजार तरवां थाना के आगे बांसगांव मोड के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर तीन युवकों ने उन्हें रोका तथा असलहा दिखाकर संदीप सिंह की पत्नी साधना सिंह के गले से लगभग 20 ग्राम के चैन को छीनकर साथ ही उनकी मोटरसाइकिल की चाभी भी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना साधना सिंह पत्नी संदीप सिंह तथा उनके घर वालों ने तरवां थाने को दी है। अब आगे देखना है की प्रशासनिक आला अधिकारी किस तरह से इन घटनाओं का खुलासा करते हैं और आखिर में ये कौन से वह लोग हैं जिनके अंदर से योगी राज में डर खत्म सा हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *