एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

179 Views

रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा किया जा रहा है मतदान के प्रति जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

गंभीरपुर /आजमगढ़।सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दोउपजिलाधिकारी निजामाबाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर व रंगोली आदि विभिन्न तरह से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन के दिशा-निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य चल रहा है।इसी क्रम में निजामाबाद स्थित एक कालेज द्वारा उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।छात्र छात्राएं अपने हाथ में मतदान जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन लिखा तख्ती लिए हुए सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाकर रहे थे।इसके अलावा छात्राओं ने रंगोली आदि बनाकर कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।भारत की जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। उन्होंने ने कहा कि हम अपने मतदान का प्रयोग निरभिक होकर करें।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और तहसील प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *