ऑपरेशन दृष्टि के माध्यम से नगर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।इस ऑपरेशन दृष्टि से अपराधियों पर नियंत्रण तथा घटनाओं के खुलासा होने में सरलता आ जाएगी ।इसके साथ साथ निर्दोष व्यक्तियों को साबित करने का यह सहज उपाय है। उक्त विचार हैं जनपद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री के। वे नगर कोतवाली के सभागार में व्यापारियों ढाबा संचालकों तथा होटल संचालकों एवं राशन की दुकान दार के साथ-साथ शराब के दुकानदारों के बीच उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दृष्टि के माध्यम से जैसे ही पूरा नगर सीसीटीवी कैमरे के नजर में होने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी। प्रदेश के अन्य जनपदों की भांति मऊ को भी सेफ सिटी और स्मार्ट सिटी बनाने का प्रदेश सरकार का सपना इस ऑपरेशन दृष्टि से साकार होगा ।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक धनंजय मिश्र ने कहा कि मऊ नगर में पहले से ही लोग जागृत हैं अधिकतर प्रतिष्ठानों पर तथा भवनों पर नगर के व्यापारी एवं संभ्रांत गण कैमरों को लगा रखे हैं बस उन सभी कैमरों को सुसज्जित करने की आवश्यकता है। उनके एंगेल्स तथा उनके फोटो कवरेज के साथ-साथ बैटरी बैकअप पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यदि संभव हो तो डबल डीवीआर लगावे जिससे कि अपराधीयो को डी वी आर ले जाने की बाद भी वे कैमरे की जद में रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि मऊ नगर के लोगों से यह अपील है कि समय रहते अपने अपने सी सी कैमरे की गुणवत्ता को अच्छा करते हुए डबल डी वी आर लगावे ।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने आश्वस्त की किया कि नगर के सभी व्यापारी उद्यमी तथा वरिष्ठ नागरिक गण इस दृष्टि ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए तन मन और धन से सहयोग करेंगे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद गुप्ता अजहर फैजी महातम यादव सौरभ मद्धेशिया सुभाष चंद्र कनौजिया नीरज अग्निवेश राजेश गुप्ता डी ए वी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देव भूषण तिवारी मौलवी ओबेदुल्लाह मनीष सर्राफ अजय कुमार विजय सर्राफ शरद राय नरेंद्र सिंह समेत पचासों व्यापारी तथा बैंक संचालक व ढाबा मालिक आदि मौजूद रहे ।
ऑपरेशन दृष्टि के माध्यम से नगर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।इस ऑपरेशन दृष्टि से
216 Views
