ओ टि एस की निर्धारित समय सीमा में मात्र तीन दिन शेष

219 Views

विद्युत केंद्र सिकहुला/आजमगढ़।33/11के.वी. विद्युत उपकेंद्र सिकहुला एवं मदियापार के विद्युत उपखंड अधिकारी संदीप कुमार चंद्रा व अवर अभियंता मदियापार जयशंकर वर्मा ने बताया कि ओ टी एस की समय सीमा में अब मात्र तीन दिन और रह गए हैं। अतः आप सभी विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि ओ टि एस सुविधा का लाभ लेने के लिए दिनांक 29, 30 और 31 दिसंबर को अपने नजदीकी उपकेंद्र पर अवश्य संपर्क करके छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को घरेलू,कमर्शियल, नलकूप, औद्योगिक कनेक्शन व विद्युत बिल के ब्याज पर छूट मिलेगा। यदि उपभोक्ता अपनी बिल किस्तों में जमा करना चाहता है तो मूलधन का 30 प्रतिशत रुपया रजिस्ट्रेशन के समय जमा करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *