लालगंज आजमगढ़ फील्ड ऑफिसर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
आजमगढ़ प्रिंस प्रभात व इण्डेन गैस लालगंज के प्रोपराइटर विजय सोनकर ने बताया कि कंपोजिट (एक्स्ट्रालाइट) गैस सिलेंडर बदलते समय के साथ घरेलू गैस सिलेंडर के रूप में भी काफी बदलाव हुआ है। वहीं गैस सिलेंडर को लेकर हमेशा ही विशेष सावधानी बरतनेकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में ग्राहकों की सेफ्टी को लेकर इंडियन आयल समय-समय पर नए सिलेंडर को लांच भी करता है। सेफ्टी को देखते हुए इंडियन आयल ने अपने ग्राहकों के लिए नया एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। नए एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर आधुनिक फीचर्स से लैस हैं। दरअसल इस गैस सिलेंडर का निर्माण तीन लेवल में किया गया है। यह सिलिन्डर अत्यंत सुरक्षित है ।इंडेन के इस कंपोजिट गैस सिलेंडर की बात करें तो इसकी कई खूबियां हैं। इस सिलेंडर की खासियत है कि, इस सिलेंडर में जंग नहीं लगती है और फर्श पर कोई दाग या निशान पढ़ने का भी झंझट नहीं होता है। ये गैस सिलेंडर सामान्य सिलेंडर्स की तुलना में काफी हल्का भी होता है। सामान्य सिलेंडर से वजन में इस सिलिंफर का लगभग आधा है। जहां लोहे के भरे सिलिंडर का वजन लगभग 30केजी होता है जिसमे 14.2केजी गैस होती है वहीं भरे कंपोजिट सिलिंडर का वजन सिर्फ 15 किलोग्राम ही है जिसमे 10केजी गैस होती है ।बता दें इस सिलेंडर का कुछ हिस्सा ट्रांसपेरेंट है। जिसकी वजह से आप गैस का लेबल भी देख सकते हैं कि, सिलिंडर में कितना गैस है। ऐसे में ट्रांसपेरेंट होने के कारण ग्राहक को पता चल जाता है कि कितनी गैस बची है।कंपोजिट (एक्स्ट्रालाइट) गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो इंडेन का कंपोजिट सिलेंडर कनैक्शन के सिक्योरिटी डेपोजीट महज तीन हजार रुपए है जो की कनैक्शन बंद करने पर रेटर्न हो जाता है । इतना ही नहीं इसे मौजूदा लोहे के सिलेंडर से भी बदला जा सकता है। इस कंपोजिट सिलेंडर को खरीदने के लिए सबसे पहले आपको वर्तमान गैस कनेक्शन पर जमा सिक्योरिटी डेपोजीट और कंपोजिट सिलेंडर के सिक्योरिटी डेपोजीट के बीच के अंतर की राशि जमा करनी होगी। ध्यान रखें कि, सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान केवल एक बार ही करना होगा, वो भी सिर्फ कनेक्शन लेने के टाइम पर करना पड़ता है।
कंपोजिट (एक्स्ट्रालाइट) गैस सिलेंडर आ गया आधुनिक सिलेंडर, ना ब्लास्ट का डर और ना देने पड़ेंगे ज्यादा रुपए
139 Views
